Kharhara gaon

बांका:बौंसी के इसी गुरूधाम में आएंगे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी।

बांका के बौंसी स्थित योगनगरी वेद विद्यापीठ गुरुधाम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आएंगे। इसकी आधिकारिक सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमा से लेकर गुरुधाम आश्रम से जुडे़ सदस्य हरकत में आ गए हैं।

योगनगरी वेद विद्यापीठ गुरुधाम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आगमन की खबर होते ही प्रशासनिक महकमा से लेकर गुरुधाम आश्रम से जुडे़ सदस्य सक्रिय हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 नवंबर को राष्ट्रपति श्यामाचरण विद्यापीठ गुरुधाम आएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुधाम आश्रम से जुडे़ व गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने बताया कि महामहिम के गुरुधाम आने की आधिकारिक घोषणा हो गई है। उन्होंने बताया कि महामहिम का गुरुधाम से जुड़ाव रहा है। Kharhara Gaon
गुरुधाम योगिराज आचार्य भूपेन्द्र नाथ सान्याल की तपस्थली रहा है इसलिए इस जगह का काफी महत्व है। उनके आगमन से बिहार सहित झारखंड वासी गौरवांवित होंगें। गुरुवार को बीडीओ अमर कुमार मिश्रा व सीओ संजीव कुमार ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर संभावित जगहों का मुआयना किया जहां पर कि हेलीकॉप्टर को उतारा जा सके। हालांकि अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। गुरुधाम में कोई बड़ा फिल्ड नहीं रहने से हेलीपैड इसके आस-पास के मैदान पर उतारा जा सकता है। इसी को लेकर एसवीपी विद्याविहार स्कूल के मैदान व संस्कृत कॉलेज के हॉस्टल के पास का मैदान को देखा जा रहा है।Kharhara gaon
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इन्हीं जगहों पर हेलीपैड बने। इसके बाद गुरुधाम जाकर भी अधिकारियों ने देखा। अंचल अमीन द्वारा हेलीकॉप्टर उतरने वाले संभावित जगहों का नक्शा बनवाया जा रहा है। वैसे तो गुरुधाम में हमेशा से देश-विदेश के लोगों के आना जाना रहा है लेकिन राष्ट्रपति के आने की खबर सुनकर गुरुधाम सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। 

[huge_it_forms id=”1″]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here